back to top

सड़क से जुड़े अवशेष कार्य 2024 से हो पहले पूर्ण : दुर्गा शंकर

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि पीएम ग्राम सड़क योजना-तृतीय के समस्त अवशेष कार्यों को वर्ष 2024 से पहले पूर्ण कर लिया जाए। सड़क से जुड़ने से गांवों में न सिर्फ आवागमन होगा, बल्कि ग्रामीणों के लिए कारोबार-व्यापार भी आसान होगा। ग्रामीणों के जनजीवन में सुधार आएगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्य सचिव सोमवार को भारत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह के साथ ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे किसान अपना अनाज, सब्जी, दूध आदि को आसानी से पास की मंडी तक ले जा सकेंगे और आसानी से बेंच सकेंगे। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निस्तारण गंभीर पर्यावरणीय समस्या है। बिटुमिनस निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग की काफी संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़को के निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक के प्रयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्मित होने वाली सड़कें अन्य सड़कों की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ हैं। इनमें पानी से होनी क्षति के प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसके अतिरिक्त नई टेक्नोलॉजी कंक्रीट पेवमेंट (पैनल्ड कंक्रीट) को पीएमजीएसवाई में लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जीपीएस बेस्ड मॉनिटरिंग के लिए पीएमजीएसवाई-तृतीय की निमार्णाधीन परियोजनाओं में 1450 से अधिक वीटीएस इनेबल्ड जीपीएस डिवाइस को इंस्टॉल किया गया है। इससे गुणवत्ता में सुधार के साथ कार्य में तेजी आयी है और कार्य तय समय में पूरा हो रहा है। निर्मित व मरम्मत की गई सड़क का दोबारा प्रस्ताव न पास कराया जा सके, इसलिए सड़कों की जियो टैगिंग कर आॅनलाइन जियो सड़क पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य है। यह तकनीक पूरे देश में मॉडल के रूप में उभरी है। एफडीआर प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कुल 5.35 लाख ट्रक लोड (टेंडेम) की बचत की गई। एफडीआर कार्यों के प्रभावी कार्यान्वयन और क्रियान्वयन के लिए ‘उत्तम-एफडीआर पोर्टल’ का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने के उद्देश्य से लखपति महिला योजना शुरू की गई है। इसके योजना के तहत 14.66 लाख समूह महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वेस्ट प्लास्टिक के प्रयोग के लिए 3000 किमी नियत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 4108 किमी की 639 सड़कों का वेस्ट प्लास्टिक के प्रयोग से निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 2650 मीट्रिक टन प्लास्टिक वेस्ट की खपत संभावित है। पीएमजीएसवाई-तृतीय के अंतर्गत 18524.30 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से 11856.24 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, अवशेष कार्य प्रगति पर है।

पीएमजीएसवाई-द्वितीय के अंतर्गत 965 सड़कों का 90 प्रतिशत तथा 36 आरसीपीडब्लू, सड़कों का शत प्रतिशत डाटा जियो सड़क पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। अब तक एसएचजी को 2235 उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं और उनके द्वारा पात्रों को राशन वितरित करना शुरू कर दिया गया है। इसी तरह महिला समूहों की आय में वृद्धि के लिए प्रयासों से अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...