back to top

ऑनलाइन प्रक्रिया से हो श्रमिकों के पंजीकरण : स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ। श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विभागीय अधिकारी पूरी ईमानदारी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को योजनाओं का लाभ प्रदान करें, किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने श्रमिकों के कम पंजीकरण तथा नवीनीकरण में बरतने पर नाराजगी व्यक्त की।

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को विधान सभा स्थित तिलक हाल में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण में लापरवाही पर उप श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि मनरेगा मजदूर, गोशाला तथा र्इंट-भट्ठो में कार्य करने वाले श्रमिकों का भी पंजीकरण किया जाये। प्रदेश में नवम्बर माह तक 5208339 निर्माण श्रमिक तथा 221611 निर्माण स्थानों का पंजीकरण किया गया। इसी प्रकार प्रदेश में 20.16 लाख पात्र श्रमिकों का नवीनीकरण किया जाना है। इसमें ढिलाई बरतने पर उन्होंने निर्देशित किया कि श्रमिकों के मोबाइल नं. पर सन्देश भेजकर उन्हें फोन कर नवीनीकरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि पंजीकरण एवं नवीनीकरण में अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी जाये। श्रम मंत्री ने लेबर सेस वसूली में खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने लेबर सेस के लिए मकानों का सर्वे करने वाली कम्पनियों के कार्यों की मॉनीटरिंग करने तथा वसूली के लिए कम्पनी को वसूली प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से ऐसे श्रमिकों को भी लाभान्वित करने के लिए कहा जिसके पास पुश्तैनी कच्चा मकान तथा पट्टे की जमीन है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मजदूरों का नाम बीपीएल सूची में नही होता, जिससे ऐसे मजदूरों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता।

श्रम मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 31 मार्च तक 25,49,400 तथा नेशनल पेंशन योजना ट्रेडर्स में 9,17,700 लाभार्थियों का पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है लेकिन दिसम्बर 2019 तक श्रम योगी मानधन योजना में 5,54,348 तथा नेशनल पेंशन योजना में 6120 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, जो कि लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम है। उन्होंने दोनों पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजना सुरेश चन्द्रा ने श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिकायतों व मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, श्रम आयुक्त के साथ शासन तथा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...