back to top

पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू 2022 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार हो जाएगा: पुरी

नयी दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास का कार्य ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा। आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के अनुसार, यह परियोजना समय पर पूरी हो जाएगी और 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए तैयार रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि अगले साल संसद का शीतकालीन सत्र संसद भवन की नयी इमारत में होगा। पुरी राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसरों के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इन परिसरों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। नए रक्षा कार्यालय परिसरों में सेना, नौसेना और वायु सेना सहित रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के लगभग 7,000 अधिकारियों के लिए कार्य करने की जगह उपलब्ध होगी।

 

पुरी ने कहा, मैं आपको (प्रधानमंत्री) आश्वासन देना चाहूंगा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास का काम ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा जहां (अगले साल) गणतंत्र दिवस परेड होगी। नये रक्षा कार्यालय परिसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनका काम केवल 12 महीने में पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों रक्षा कार्यालय परिसरों के निर्माण में नई और टिकाऊ निर्माण तकनीक एलजीएसएफ (लाइट गेज स्टील फ्रेम) का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा, एलजीएसएफ प्रौद्योगिकी के तहत ऐसी इमारतों के निर्माण के लिए कम से कम 24 महीने का समय निर्धारित है लेकिन इसे 12 महीने में पूरा कर लिया गया।

पुरी ने बताया कि 8,782 मीटक टन इस्पात और 7,920 मीटक टन सीमेंट का निर्माण कार्य में इस्तेमाल हुआ है। रक्षा कार्यालय परिसर का निर्माण सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए केंद्रीय सचिवालय के निर्माण के साथ साथ राजपथ के पूरे इलाके का पुन:विकास किया जाना है।

RELATED ARTICLES

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...