back to top

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो गई और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुालिस के मुताबिक, हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी नगर के समीप भनीरपानी भूस्खलन क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ जब पहाड़ी से अचानक बड़े बड़े बोल्डर गिरने लगे और वहां से गुजर रही बस उनकी चपेट में आ गयी।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत अभियान चलाया।

हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गयी जिसकी शिनाख्त दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली 26 वर्षीय रेनू किरोड़ीमल के रूप में हुई है।घायलों को पीपलकोटी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोपेश्वर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पप्पू मिश्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी।

पुलिस ने बताया कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के समय बस में कुल 30-32 यात्री सवार थे।पुलिस और प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इससे पहले, भनेरपानी भूस्खलन क्षेत्र में खराब मौसम, दलदल और मलबे के गिरने के मददेनजर स्थानीय प्रशासन ने दोपहर को तीर्थयात्रियों के वाहनों के आवागमन को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया था और उन्हें पीपलकोटी के सिमलडाली में बने होल्डिंग एरिया में रोक दिया था। बाद में, मौसम ठीक होने और सड़क साफ होने पर शाम को सड़क पर यातायात फिर बहाल कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...