back to top

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हलवद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोरबी-हलवद राजमार्ग पर चरडवा गांव के पास हुआ।

उस समय डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी कार उससे जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में परेश धाधेया (24) भी शामिल हैं, जो पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें भालवद तालुका के रांचोरगढ़ से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अन्य मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया (आम आदमी पार्टी के तालुक पंचायत सदस्य), सुरेश सिरोया (47), वीराम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...