back to top

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।इससे पहले सीजेपी ने घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वन्दे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। अभिजीत ने कहा कि मुझे घर आते वक्त डर लग रहा था।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमा प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता के लिए अर्द्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियों को तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों के संयुक्त पुलिस आयुक्तों, पुलिस उपायुक्तों, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस उपायुक्तों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ‘फील्ड ड्यूटी’ सौंपी गई है।

संवेदनशील स्थानों पर कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही मध्य दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य रणनीतिक बिंदुओं की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई।अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और ‘फील्ड यूनिट’ को सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बलों को तैयार रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा सभी जिलों में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि कोई भी विरोध प्रदर्शन की आड़ में सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने का प्रयास नहीं कर सके। प्रदर्शनकारियों से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस निजी कैब सेवा प्रदाता कंपनियों के संपर्क में है ताकि आवागमन के तरीके का आकलन किया जा सके और जंतर-मंतर एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर वाहन की बुकिंग में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखी जा सके।

दीपके दिल्ली पहुंचने के बाद संसद मार्ग थाने जाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। सीजेपी ने अपने समर्थकों से निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर इकट्ठा होने की अपील की थी।अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही और जनजीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।पुलिस ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

पिछले महीने एक अदालती सुनवाई के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कुछ व्यक्तियों को कॉकरोच(तिलचट्टा) और परजीवी कहा था, जिस पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के रूप में शुरू हुआ यह अभियान अब एक संगठित ऑनलाइन मुहिम का रूप ले चुका है, जिसके बड़ी संख्या में ऑनलाइन ‘फॉलोअर’ हैं।

RELATED ARTICLES

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...