back to top

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी।अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मालवीय नगर के हौज रानी इलाके स्थित ‘फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में लगी आग की जांच के तहत की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि केशव नेगी नामक रसोइये की गतिविधियों से आग लगी होगी। जांचकर्ता घटना की कड़ियां जोड़ने और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए होटल कर्मचारियों तथा इसके संचालन से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब दिल्ली पुलिस इस त्रासदी की जांच का दायरा बढ़ाते हुए कथित सुरक्षा उल्लंघनों, कमरों के अनधिकृत विस्तार तथा होटल के प्रबंधन और दैनिक संचालन में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 16 वर्षीय एक किशोरी समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे।पुलिस इससे पहले होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या लापरवाही, अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और भवन में किए गए अनधिकृत बदलावों के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।

जांच में पता चला है कि होटल को केवल छह कमरों के संचालन की अनुमति थी, जबकि वहां 28 कमरे बनाए गए थे। यह जानकारी मालवीय नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सामने आई है।अधिकारियों ने परिसर में अग्नि सुरक्षा और हवा आर-पार जाने की व्यवस्था में भी कई कमियां पाई हैं। प्राथमिकी के अनुसार, जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो बेसमेंट का प्रवेश द्वार बंद था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को बचाव अभियान के दौरान दरवाजा काटकर खोलना पड़ा।

जांचकर्ताओं का ध्यान जय मिश्रा नामक व्यक्ति पर भी केंद्रित है, जो बजाज का लंबे समय से सहयोगी और अकाउंटेंट रहा है तथा घटना के बाद से फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल से जुड़े कई दस्तावेजों में मिश्रा का नाम सामने आया है और यह जांच की जा रही है कि होटल के संचालन में उसकी भूमिका कितनी बड़ी थी।मिश्रा का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम उसके गृह राज्य बिहार भी भेजी गई है।

प्रारंभिक फोरेंसिक जांच से संकेत मिले हैं कि अधिकांश लोगों की मौत जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई। अधिकारियों को होटल के अंदर कई अग्निशामक यंत्र भी मिले, लेकिन आपात स्थिति के दौरान उनका इस्तेमाल नहीं किया गया था।फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जले हुए बिजली के तारों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए हैं। जांचकर्ता शॉर्ट सर्किट, बिजली के अत्यधिक भार (ओवरलोडिंग) और अन्य तकनीकी कारणों की भी जांच कर रहे हैं, जो आग लगने की वजह हो सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर घटना से पहले के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जाएंगी और इस त्रासदी के लिए जवाबदेही तय की जाएगी, जो राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों की सबसे घातक अग्नि दुर्घटनाओं में से एक है।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...