back to top

आतंकवाद के सफाए के लिए भारत पाक का सहयोग करने को तैयार: राजनाथ

चंदौली (उप्र)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान के पास आतंकवाद का सफाया करने की क्षमता नहीं है तो उसे भारत का सहयोग लेना चाहिए और भारत इस काम में उसकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग होनी चाहिए और भारत की धरती से आतंकवाद का सफाया होना चाहिए।

दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद से पीड़ित हैं

उन्होंने यहां कहा कि इस वक्त दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। सभी देशों को आतंकवाद से निजात चाहिए। भारत को आतंकवाद पर दुनिया के देशों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी अपनी नापाक हरकतों से क्यों नही बाज आता है। कई बार हमने कहा है कि अगर पाकिस्तान को ऐसा लगता है कि उसके पास वह क्षमता नहीं है, वह ताकत नहीं है कि अपने देश से आतंकवाद का सफाया कर सके तो वह भारत का सहयोग प्राप्त कर सकता है। आतंकवाद के सफाए के लिए भारत पूरी तरह से उसका सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हासिल की है और वही देश कामयाब माना जाता है जो युद्घ के मैदान में भी जीतता है और कूटनीति के मैदान में भी।

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों का सफाया किया

सिंह ने कहा, हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों का सफाया किया है। मै यह मानकर चलता हूं कि परिस्थितियां ऐसी पैदा होकर रहेंगी कि पाकिस्तान को या तो खुद अपनी धरती पर आतंकवादी ठिकानों का सफाया करना होगा, नहीं तो पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकानों का सफाया होकर रहेगा और दुनिया की कोई ताकत इससे रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भारत ने सारी दुनिया को यह दिखा दिया है कि केवल हम अपनी धरती पर ही नहीं बल्कि जरूरत पडऩे पर दूसरी धरती पर जाकर भी अपनी ताकत दिखा सकते हैं। गृहमंत्री ने आज चन्दौली के चकिया के सोनहुल गांव में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर की आधारशिला रखी।

यह सिलसिला आगे नही बढ़ेगा

उन्होंने कहा, आतंकवाद से केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देश प्रभावित हैं। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यह सिलसिला आगे नही बढ़ेगा। अब हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग होनी चाहिए और भारत की धरती से आतंकवाद का सफाया होना चाहिए। सिंह ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद आतंकवाद देश व दुनिया के लिए चुनौती बन कर उभरा है। अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक संघर्ष करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक संगठन के मंच से हमारी कूटनीति से पाकिस्तान अलग थलग हुआ और पहली बार भारत को प्रतिनिधित्व मिला है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...