back to top

राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची

पार्टी सभी लोकसभा सीटो पर लड़ेगी चुनाव- अरुण कुमार भोजवाल

लखनऊ। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश मण्डल एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक गांधी भवन कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित की गयी। पार्टी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भोजवाल आजाद ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी उत्तर प्रदेश के दो करोड़ बेरोजगारों की लड़ाई प्राथमिकता के साथ लड़ रही है।

केन्द्र एवं प्रदेश के हर विभाग में पदों की संख्या रिक्त है, लेकिन केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर गम्भीरता से ध्यान नहीं दे रही है। सरकार तत्काल सभी विभागों में बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करे। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी रोटी दाल को मोहताज हो चला है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों में काफी कमी हैं। लेकिन सरकार तेल एवं गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है।

राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी जल्द ही इन मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगी। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराम प्रजापति ने आज राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी किया जिसमें लोकसभा क्षेत्र 35 लखनऊ से सूरज भान पाल, 53 बाराबंकी से शैलेन्द्र रावत, 54 अयोध्या से जय शंकर वर्मा, 64 गोरखपुर से राजेन्द्र ओझा, 65 कुशीनगर से दिलीप तिवारी, 19 फतेहपुर सिकरी से दीपक श्रीवास्तव, 73 जौनपुर से प्रदीप कुमार गुप्ता, 77 वराणसी से आशीष शाहू, 39 प्रतापगढ़ से वर्षा गुप्ता, 17 मथुरा से अर्पित श्रीवास्तव, 8 सम्भल इन्द्र पाल चन्द्रा, 57 कैसरगंज से राम तीर्थ यादव, 76 चंदौली से कुलदीप श्रीवास्तव, 34 मोहनलाल गंज से सुनीता रावत, 3 मुजफ्फरनगर से अरविन्द भटनागर, 40 फर्रुखाबाद रामतीरथ गुप्ता, 61 बस्ती से डॉ रामचन्द्र अग्रहरि, 37 अमेठी से राजेश कुमार गुप्ता, 78 भदोही से चन्द्र शेखर, 23 बदायूं से जाबिद।

बैठक में पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सभी कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशियों के लिए शुभकामनायें प्रदान की और निर्णय लिया गया कि जल्द ही अगली सूची जारी करने की घोषणा होगी।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...