back to top

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद कार में किशोरी से किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की से चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना एक जून को मोहना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन बृहस्पतिवार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि कक्षा नौ की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती की, जिसने उसका परिचय दूसरे व्यक्ति से कराया। दोनों ने सोशल मीडिया पर उससे बात की।

शर्मा के अनुसार, एक जून को दोनों व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ कार में घुमाने के लिए ले गए।
शर्मा ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने लड़की के साथ बलात्कार किया और दूसरे ने इस कृत्य का वीडियो बनाया, जबकि उनका तीसरा साथी कार चला रहा था।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। शर्मा के अनुसार, जब लड़की ने आरोपियों की धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो प्रसारित कर दिया, जिससे उसके परिवार को इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। शर्मा के मुताबिक, अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...