back to top

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 20 दिन की मिली पैरोल

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एवं बलात्कार के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद बुधवार को हरियाणा की रोहतक जेल से बाहर आ गया। अपनी अस्थायी रिहाई अवधि के दौरान सिंह का प्रवास उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा में डेरा आश्रम में होगा। एक अधिकारी ने बताया कि वह आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आया।

हरियाणा सरकार ने सिंह को 20 दिन पैरोल की अनुमति दी है जबकि इस अवधि के दौरान उसके चुनाव संबंधी गतिविधियों से हिस्सा लेने, भाषण देने और राज्य में रहने पर रोक लगाई गई है। सिंह 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी 2019 में दोषी ठहराया गया था। उसने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया था।

पैरोल की शर्तों के अनुसार, डेरा प्रमुख किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा और न ही सार्वजनिक भाषण देगा। इस अवधि के दौरान वह हरियाणा से बाहर रहेगा। डेरा प्रमुख ने कहा था कि अगर पैरोल मिलती है तो वह बागपत में रहना चाहते हैं। जेल विभाग ने हाल में विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर डेरा प्रमुख की पैरोल याचिका को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजा था। हरियाणा में पांच अक्टूबर को चुनाव होने हैं और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़े : पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री को किया नमन

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...