back to top

राजनाथ सिंह ने सेना के नए मुख्यालय भवन का किया शिलान्यास

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में सेना के नए मुख्यालय के निर्माण के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी और कहा कि विश्व अब इस बात को स्वीकार करता है कि भारत ताकतवर राष्ट्रों में से एक है।

अधिकारियों ने बताया कि इस नए मुख्यालय का नाम थल सेना भवन रखा गया है और यह करीब 39 एकड़ में बनाया जाएगा। सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, हमने नए सेना भवन की आधारशिला रख दी है। यह (पत्थर) शीर्ष तक नहीं पहुंचेगा लेकिन यह पहला पत्थर है। और यह सशस्त्र बलों के उन गुमनाम नायकों का प्रतिनिधित्व करेगा जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया अब मानती है कि भारत कमजोर भारत नहीं बल्कि यह दुनिया भर के शक्तिशाली राष्ट्रों में शुमार है और इसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों और जवानों को जाता है जिन्होंने बलिदान दिया है। सेना का मुख्यालय फिलहाल लुटियंस दिल्ली के रायसीना हिल में ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक में स्थित है।

सिंह ने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की अध्यक्षता वाला सैन्य मामलों का नया विभाग इस नए भवन में होगा। रक्षा मंत्री ने मानेकशॉ सेंटर के परिसर में भूमिपूजन भी किया। शिलान्यास समारोह विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के साथ शुरू हुआ जहां भारत के चार मुख्य धर्मों का प्रतिनिधित्व कर रहे धार्मिक गुरुओं ने अपने-अपने पवित्र ग्रंथों से पंक्तियां पढ़ीं और भवन और उसमें काम करने वाले लोगों के मंगल की कामना की।

सिंह ने कहा कि अपनी जान का बलिदान देने वाले सैनिकों की इच्छा यह नहीं थी कि लोग उन्हें पहचाने बल्कि उनकी एकमात्र इच्छा थी कि भारत सक्षम और शक्तिशाली देश बने। उन्होंने कहा कि यह आधारशिला अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। इस मौके पर सेना प्रमुख एम एम नरवणे भी मौजूद थे और बड़ी संख्या में रक्षा कर्मी और जवान दर्शकों में शामिल थे।

इस भवन के निर्माण में लगने वाले समय के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा, नए भवन को तैयार होने में तीन से चार वर्ष का समय लगेगा। सेना प्रमुख का कार्यालय भी साउथ ब्लॉक में स्थित है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सेना के करीब 2,900 अधिकारी और 3,100 आम नागरिक यहां काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में करीब 700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...