back to top

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे रहा।

सफदरजंग वेधशाला ने 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की

उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला द्वारा 7.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड़ वेधशाला द्वारा 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना थी। आज आर्द्रता 71 से 100 प्रतिशत के बीच रही। शनिवार को अधिकतम तापतान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से आठ डिग्री नीचे रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को गरज के साथ छींटे पड़ेंगे या हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...