back to top

ज्ञान कल्याणक महोत्सव में चातुर्मास के लिए अर्पित किए श्रीफल

हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया
लखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को ‘ज्ञान कल्याणक महोत्सव’ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में देशभर से पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
प्रात:कालीन मंगल अनुष्ठान और गुरुवाणी ​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:काल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं ज्ञान कल्याणक पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए, जिसका श्रवण कर भक्त भाव-विभोर हो गए। तत्पश्चात तीर्थंकर मुनिराज की आहारचर्या का पुण्य दृश्य उपस्थित हुआ। केवलज्ञान से गुंजायमान हुआ परिसर ​दोपहर के सत्र में आचार्य संघ के पावन सान्निध्य में केवलज्ञान से संबंधित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक संपन्न किए गए। इसमें मुख्य रूप से कल्याण माला एवं संस्कार माला रोपण ​अंकन्यास, मंत्रन्यास और अधिवासना विधि नाभि तिलकदान और नयनोन्मीलन, ​प्राण प्रतिष्ठा मंत्र एवं सूर्य मंत्र विधान दोपहर 3 बजे आयोजित भव्य समवशरण की सजीव प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। चतुर्निकाय देवों का आगमन, चक्रवर्ती भरत द्वारा की गई समवशरण महापूजा और भगवान की ‘दिव्य ध्वनि’ का मंचन इस कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण रहा। इस मौके पर चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पण का तांता ​महोत्सव का सबसे भावुक और विशेष क्षण वह था, जब देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में आगामी चातुर्मास हेतु श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुभक्ति का यह दृश्य अद्भुत था। इस मौके पर ​संजीव जैन, संदीप जैन, अदीश जैन, विकास जैन, रितेश जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, नितिन जैन, ऋषभ जैन, रोहित जैन, अखिलेश जैन, रिंकू जैन, रितेश जैन मौजूद रहे। शाम को महाआरती, शास्त्रसभा, अतिथि सम्मान के साथ-साथ महिला मंडल द्वारा भक्तिमय एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं।

RELATED ARTICLES

रथ यात्रा 16 जुलाई को , नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

रथ यात्रा 16 जुलाई को , नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम...

श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार

रन फॉर यूनिटी में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्ण भागलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य...

लोक चौपाल : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…

जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेशलखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध...

लखनऊ में सेव स्पैरो कैंपेन का भव्य लॉन्चिंग

कार्यक्रम में गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी उपलब्ध कराई गईलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सेव स्पैरो कैंपेन का...

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के मंचन ने जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव

विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों...

आई एम द बेस्ट उत्सव से सुरों, साहित्य और रिश्तों का संगम

इस आयोजन में लगभग 150 सदस्यों ने सहभागिता कीलखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित 3-इन-1 उत्सव संध्या आई एम द बेस्ट का आयोजन मंडपम...