back to top

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारे भी लगाये गये। अलीगंज के नए पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिरों घंटों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। हालांकि नए हनुमान मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और देर रात तक लगी रही।
हनुमान सेतु मंदिर का मुख्य द्वार पर कतारें लगी रहीं। डंडइया स्थित गुलाचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित छांछीकुंआं मंदिर, हजरतगंज केदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी वाले बाबा मंदिर के अलावा कल्याण गिरि मंदिर, इंदिरानगर सी-ब्लाक हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारा बिरवा स्थित हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, आशियाना के छुआरेवाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, शिव दुर्गा हुनमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रृंगार के बाद दिन भर केसरीनंदन के दर्शनों को भक्त जुटे रहे। शनिवार को सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।

हनुमान सेतु में हुई बजरंगबली की आरती :
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों की लगी कतार:
ज्येष्ठ माह केआखिरी शनिवार पर शहर भर के मंदिरों में पूरे विधि विधान के साथ बजरंगबली का पूजन और आरती उतारी गई। शनिवार को हनुमान सेतु मन्दिर में दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे। इसके पूर्व रात 12 बजे से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मारुतिनंदन के दर्शन के लिए कतार में लग गए। अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु आदि बजरंगबली के मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी को मीठी पूड़ी और बूंदी का भोग लगाया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की।

जगह-जगह लगे भंडारे:
ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्तों ने पूड़ी सब्जी, राजमा, छोला-चावल, आम का पना, गुणधनिया, बूंदी व शर्बत का वितरण किया। पक्कापुल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने कढ़ी-चावल, बूंदी और 51 किग्रा हलवे का वितरण किया गया। परिवर्तन चौक पर समन्वय सेवा समिति के मनीष शुक्ला की ओर से लगाए गए भंडारे पर पूड़ी, सब्जी व चावल का का वितरण किया गया। बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए शनिवार को भी प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। वहीं कपूरथला चौराहे के पास पूर्वाह्न 11 बजे से पूड़ी सब्जी का वितरण शुरू हुआ तो कृष्णानगर में पूड़ी सब्जी के साथ ही बूंदी का वितरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया।

विशाल भंडारा सफलतापूर्वक सम्पन्न:
ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर बड़े मंगल के उपलक्ष्य में शनिवार को 7 नं. ट्यूबवेल डबल रोड, एम.आई.एस. चौराहा, राजाजीपुरम, लखनऊ में आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकतार्ओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से राष्ट्रीय कवि सौरभ श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अंजनी श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, पार्षद शिवपाल सांवरिया, अजय दीक्षित, संतोष राय, नागेंद्र सिंह, गणेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, संजय जायसवाल, प्रशांत शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

शहर में जगह-जगह सुदंरकांड पाठ के साथ बांटा गया प्रसाद
लखनऊ। बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। लखनऊ में ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगल को भंडारा और मेले का आयोजन सेंकड़ो वर्षों से होता रहा है, अब मंगलवार के साथ शनिवार को भी इसका आयोजन होने लगा है। इसका आरंभ अलीगंज वाले हनुमान मंदिर में लखनऊ के एक नवाब ने प्रारंभ किया था। इसलिए इन भंडारों को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता रहा है। इसमें हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, शरबत और पूड़ी सब्जी इत्यादि का संगम रहता है। एक अनुमान के अनुसार इस मास में पाँच हजार से अधिक भंडारे केवल लखनऊ में लगाये जाते हैं। एक एक रोड पर दस दस भंडारे चलते हैं। ये सब हनुमान जी की कृपा का प्रसाद माना जाता है।

बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा परिसर:
श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां आने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही यह भी कहा कि हम सबको बड़े मंगल व शनिवार आने का इंतजार रहता है वहीं हनुमान मंदिर की मान्यता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। भंडारा खाने आये लोगों ने कहा कि भंडारे का प्रसाद खाकर विशेष ऊर्जा मिलती होती है। लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ।

RELATED ARTICLES

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 को, सुख, शांति, समृद्धि के लिए होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। प्रत्येक माह आने वाली पूर्णिमा आध्यात्मिक साधना, पूजा-पाठ, स्नान और...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...