back to top

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गया
लखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य समापन समारोह आज, 27 जून 2026 को श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ निदेशक महोदय, डॉ आर के धीमन जी व गणमान्य अतिथियों एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना से किया गया। शिविर में बच्चों ने योग ,कथक, संगीत, नाटक कला ,बॉलीवुड डांस ,कैलीग्राफी ,गिटार ,पाक कला एवं क्राफ्ट जैसी विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कथक में छात्राओं ने तीन ताल पर आधारित प्रस्तुति देकर गिटार पर जन्म जन्म धुन बजा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चो ने एक दिन मोबाइल बिन व एक दिन की छुट्टी नाटक के माध्यम से सप्ताह में एक दिन बिना मोबाइल के रहने व पेड़ लगाने का संदेश दिया व सभी को शपथ दिलायी की हम सप्ताह में कम से कम एक दिन मोबाइल को हाथ नहीं लगायेंगे व उस पूरे दिन को परिवार के साथ व्यतीत करेंगे कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ग्रीष्मकालीन कार्यशाला संजय त्रिपाठी ,आदित्य लिपटन , योगा आचार्य अनूप जी , अनामिका मिश्रा,नैना श्रीवास्तव, दीपक, आयशा , अनुपमा श्रीवास्तव, खुशबू कक्कड़ , ऋषभ, के नेतृत्व में आयोजित हुई । सानवी आइजा अनाईशा अश्विका वामिका अनुषा इवान इरव समृद्धि काशवी आरना तनिष्का रुद्रांशी ईशानवी अनन्या अद्विक अमितव अर्नब अद्वित पटेल अक्षत अद्वित इशिता नंदिनी अवंतिका अद्विता वेदांत मुग्धा अनय ईशान मिहिका दिविता रुशांक उर्जित आदित्री जिज्ञासा वारुष विहान आदि बच्चो ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रणव सिंह , आरुष केशरी, अनन्या व इस्साम जफर ने बहुत ही शानदार तरीके से किया। अंत में फैकल्टी क्लब टीम ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...