back to top

लखनऊ में सेव स्पैरो कैंपेन का भव्य लॉन्चिंग

कार्यक्रम में गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सेव स्पैरो कैंपेन का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कोआॅपरेशन, सोसाइटी फॉर इको एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी तथा हरित फंख के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौरैया (स्पैरो) संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। इनमें पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना, रसायनों के कम उपयोग को बढ़ावा देना, और शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण उपाय शामिल थे।इसके साथ ही, उपस्थित लोगों के बीच स्पैरो हाउस (गौरैया के घोंसले) भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में गौरैया के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध करा सकें। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके और गौरैया संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। कार्यक्रम में के के मिश्रा, दीपक पांडे, अमित और डॉ अर्तिका तिवारी ने स्पैरो हाउस लोगों को वितरित किया।

RELATED ARTICLES

श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार

रन फॉर यूनिटी में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्ण भागलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य...

लोक चौपाल : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…

जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेशलखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध...

आई एम द बेस्ट उत्सव से सुरों, साहित्य और रिश्तों का संगम

इस आयोजन में लगभग 150 सदस्यों ने सहभागिता कीलखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित 3-इन-1 उत्सव संध्या आई एम द बेस्ट का आयोजन मंडपम...

रथ यात्रा 16 जुलाई को , नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम...

श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार

रन फॉर यूनिटी में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्ण भागलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य...

लोक चौपाल : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…

जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेशलखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध...

ज्ञान कल्याणक महोत्सव में चातुर्मास के लिए अर्पित किए श्रीफल

हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित कियालखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के...

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के मंचन ने जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव

विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों...

आई एम द बेस्ट उत्सव से सुरों, साहित्य और रिश्तों का संगम

इस आयोजन में लगभग 150 सदस्यों ने सहभागिता कीलखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित 3-इन-1 उत्सव संध्या आई एम द बेस्ट का आयोजन मंडपम...