back to top

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के मंचन ने जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव

विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर से नाटक का मंचन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के उपरांत लखनऊ पब्लिक स्कूल, के प्रेक्षागृह में महेंद्र भीष्म द्वारा लिखित ऐतिहासिक नाटक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधिकारी डॉ. सत्या सिंह, डॉ. आदर्श गर्ग, महेंद्र भीष्म, प्रदीप सारंग एवं आदर्श गुलसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का प्रशिक्षण एवं नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभाष सिंह ने किया। नाटक में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष और बलिदान को सशक्त रंगमंचीय प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया गया। मंच से जैसे ही रानी लक्ष्मीबाई का प्रसिद्ध उद्घोष मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी गूंजा, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रस्तुति में बालिका मनिकर्णिका के साहसी एवं स्वाभिमानी व्यक्तित्व से लेकर झाँसी की महारानी बनने तथा अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध उनके संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। युद्ध दृश्यों, ओजपूर्ण संवादों एवं कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नाटक में रानी लक्ष्मीबाई के साथ तात्या टोपे, नाना साहेब एवं अन्य क्रांतिकारियों के संघर्ष को भी प्रभावी रूप से मंचित किया गया। प्रस्तुति ने न केवल इतिहास के स्वर्णिम अध्याय को सजीव किया, बल्कि राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान एवं नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी दिया। अंतिम दृश्य में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान का चित्रण दर्शकों की आंखें नम कर गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय से प्रभावित होकर उपस्थित दर्शकों ने देर तक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नाटक में मलक बुशरा, प्राख्या श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, अंशिका रस्तोगी, शुभांगी वर्मा, स्मिता तिवारी, प्राची रस्तोगी, राशि रस्तोगी, श्रद्धा कुमारी, देवेंद्र कुमार, शौर्य मिश्रा, जयगणेश कुमार त्रिवेदी, आदर्श गुलसिया, रजत वर्मा, प्रदीप सारंग, यश श्रीवास्तव, मो. अजीज, युग शर्मा, पार्थ पटेल, विनोद कुमार चौधरी, अयांश गुप्ता, अहेम श्रीवास्तव, अनुनय जैन, साद अहमद एवं अभिनव प्रताप सिंह ने विभिन्न भूमिकाओं में सराहनीय अभिनय किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों एवं रंगप्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रस्तुति को प्रेरणादायी, भावपूर्ण एवं ऐतिहासिक चेतना से ओतप्रोत बताया। 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के आयोजन में बहार सुगम संगीत प्रभाग, बाराबंकी, कमला नारायण ट्रस्ट एवं आँखें फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

रथ यात्रा 16 जुलाई को , नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम...

श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष पर गूंजी राष्ट्रीय एकता की हुंकार

रन फॉर यूनिटी में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्ण भागलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य...

लोक चौपाल : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो…

जीवंत हुई कबीर की लोकचेतना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेशलखनऊ। संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को लोक संस्कृति शोध...

ज्ञान कल्याणक महोत्सव में चातुर्मास के लिए अर्पित किए श्रीफल

हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित कियालखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के...

लखनऊ में सेव स्पैरो कैंपेन का भव्य लॉन्चिंग

कार्यक्रम में गौरैया संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी उपलब्ध कराई गईलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सेव स्पैरो कैंपेन का...

आई एम द बेस्ट उत्सव से सुरों, साहित्य और रिश्तों का संगम

इस आयोजन में लगभग 150 सदस्यों ने सहभागिता कीलखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित 3-इन-1 उत्सव संध्या आई एम द बेस्ट का आयोजन मंडपम...