back to top

उन्नाव मामले में प्रियंका गांधी का बयान ‘ऐसी घटनाओ को देखकर होता है रोष’

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को कहा कि उन्नाव जैसी घटनाओ को देखकर मन में रोष होता है।

प्रियंका ने ट्वीट किया है,’कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। भाजपा नेताओं को फर्जी प्रचार से दूर रहना चाहिए।

प्रियंका ने कहा है, ‘हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए। उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था यूपी में सब ठीक है। आज एक बयान और आया। लेकिन कानून व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी व झूठा प्रचार करने की जिÞम्मेदारी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार की ही है।’

इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्नाव की घटना, जिसमे एक रेप पीड़िता को जला दिया गया है, को प्रदेश सरकार पर कलंक बताया है। गुरूवार को ही हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। यह घटना सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की उत्तर प्रदेश में जुंगलेराज है, उसकी पुष्टि करती है। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओ का संज्ञान लेने की बजाये बयानबाजी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को ही गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई थी कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री के पीठ थपथपाने के थोड़े ही घंटो बाद पीड़िता के साथ रेप करने वाले आरोपियों ने उसे जिन्दा जला कर मारने का प्रयास किया। यह सभी आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए कहते हैं कि अपराध कम हो गया है। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्या और बलात्कार की घटनाएं उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही हैं और एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों के मामलों में पूरे देश में नम्बर एक स्थान पर पहुंच गया है, यह बहुत ही शर्मनाक है।

अजय कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से संसद तक ऐसे मामलों में प्रदर्शन करेगी और सरकार का चरित्र और चेहरे का पदार्फाश करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दावा कर रहे है कि प्रदेश में अपराधों की संख्या घटी हैं, लेकिन मैनपुरी का मामला सामने है। दो महीने तक इस मामले में लड़की के परिवार वाले कहते रहे कि उसका रेप और मर्डर हुआ है, लेकिन जब प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया उसके बाद सरकार एक्शन में आयी। उन्होंने कहा कि यही स्थिति शाहजहांपुर और उन्नाव के पुराने वाले मामलों में भी रही। मुख्यमंत्री से प्रदेश संभाल नहीं रहा है, उनको गोरखपुर वापस चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में युवती का हाल जानने सिविल हस्पताल गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की लड़ाई की रणनीति बनायीं जायेगी।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...