back to top

मंदी का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है सरकार: प्रियंका

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है। उन्होंने केंद्र से नए निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की। प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है। उन्होंने कहा, जरूरत है- सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार ना जाए, इसका हल लाएं। कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए।

 

उनकी यह टिप्पणी सरकार के आर्थिक वृद्घि को गति देने के लिए शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा करने के बाद आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाए गए कर अधिभार को वापस ले लिया था। इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बिक्री संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा की थी साथ ही सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपए की पूंजी डालने की बात भी कही थी।

RELATED ARTICLES

एनटीए की बड़ी लापरवाही फिर आई सामने, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे एक छात्र को...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे, फिर उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देंगे और जब ये गाय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...