back to top

वंचितों को उनका हक दिलाना प्रधानमंत्री का संकल्प: भूपेंद्र चौधरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ/हरदोई। देश के गरीब, मजदूर, उपेक्षित और वंचितो को उनका हक दिलाकर आगे बढ़ाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। भाजपा उसी दिशा मे सतत काम कर रही है।

यह विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिथि कक्ष के सामने स्थित बड़ी फील्ड में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद उपेन्द्र तिवारी की 16वीं पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की ओर से आयोजित मेगा कैम्प में व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि गैर भाजपा सरकारों मे लोगो से भेदभाव होता था। गुंडो और माफियाओ राज चलता था लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सबको साथ लेकर चलना, सबकी राजनीतिक भागीदारी के संकल्प को पूरा कराना तथा गरीबों की सेवा कार्य करते रहने की इच्छाशक्ति के साथ सरकार की लाभकारी योजनाओ का लाभ जरूरतमंदों को मिलता रहे। यही उनका और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेन्द्र तिवारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होने उपेन्द्र तिवारी को गरीबो और निर्बलों का मसीहा बताते हुए एक निडर तथा कर्मठ नेता बताया। अंत में उन्होने कृषि विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये। राई तथा सरसों का नि:शुल्क बीज भी कृषक लालाराम, अहिबरन आदि को वितरित किया। लोनी चीनी मिल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष ने अरुण पांडेय, श्याम सुंदर, जगदीश तथा विनोद को स्प्रे मशीन दी। कार्यक्रम मे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...