back to top

प्रधानमंत्री शुक्रवार को आरआरटीएस गलियारे के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ खंड का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे के प्राथमिकता खंड का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि मोदी भारत में आरआरटीएस की शुरुआत करते हुए साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद में बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे के दो मार्गों का उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का 17 किलोमीटर प्राथमिकता खंड गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। पीएमओ ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री ने आठ मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे की नींव रखी थी। नयी विश्व स्तरीय परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए देश में क्षेत्रीय संपर्क को बदलने की प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के अनुसार आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है।

आरआरटीएस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक नयी रेल आधारित, उच्च गति, उच्च आवृत्ति के साथ क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली प्रणाली है। पीएमओ ने बताया कि यह एक परिवर्तनकारी क्षेत्रीय विकास पहल है, जिसमें अंतर शहरी आवागमन के लिए हर 15 मिनट में उच्च गति वाली ट्रेन उपलब्ध होगी और आवश्यकता के अनुसार यह हर पांच मिनट में भी उपलब्ध हो सकती है। उसने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल आठ आरआरटीएस गलियारे की पहचान की गयी है जिसमें पहले चरण में तीन गलियारों दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गयी है।

पीएमओ ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है और यह गाजियाबाद, मुरादनगर तथा मोदीनगर शहरों के जरिए एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अनुसार, आरआरटीएस नेटवर्क रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस सेवाओं के साथ व्यापक मल्टी-मोडल-एकीकरण पर आधारित होगा।

पीएमओ ने कहा, ऐसे परिवर्तनकारी क्षेत्रीय गतिशीलता समाधान क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देंगे, रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल अवसरों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएंगे और यातायात जाम तथा वायु प्रदूषण में कमी लाने में मदद करेंगे। उसने बताया कि बेंगलुरु में दो मेट्रो मार्ग बैयप्पनाहल्ली को कृष्णराजपुरा तथा केंगेरी को चल्लाघाट से जोड़ेंगे। इन मेट्रो मार्ग को औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए इन दो मेट्रो मार्ग को नौ अक्टूबर को खोला गया था।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...