back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने आईएनएसवी कौंडिन्य की टीम की तस्वीर साझा की, सफलता की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लकड़ी के बने जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य की टीम की एक तस्वीर साझा की, जो गुजरात के पोरबंदर से ओमान के लिए रवाना हुआ है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर जहाज के चालक दल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,आईएनएसवी कौंडिन्य की टीम से यह तस्वीर पाकर बहुत खुशी हुई! उनका उत्साह देखकर दिल को सुकून मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा, 2026 के आगमन के अवसर पर समुद्र में मौजूद आईएनएसवी कौंडिन्य की टीम को मेरी ओर से विशेष शुभकामनाएं। उनकी आगे की यात्रा भी खुशियों व सफलता से भरी हो।

आईएनएसवी कौंडिन्य को सोमवार को पश्चिमी नौसेना कमान के ध्वज अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने पोरबंदर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भारत में ओमान के राजदूत ईसा सालेह अल शिबानी भी उपस्थित थे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह जहाज प्राचीन भारतीय जहाजों के चित्रण से प्रेरित और पूरी तरह से पारंपरिक सिलाई व लकड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...