back to top

मरीज बढ़ने से नगर निगम पर बढ़ा दबाव

हॉट स्पॉट इलाकों में 2585 भवनों को सैनेटाइज किया

वीडियो रिकार्डिंग के साथ हर मकान की हो रही मार्किंग

लखनऊ। कोविड-19 के मरीज लगातार बढ़ने से नगर निगम पर दबाव बढ़ रहा है। संक्रमण को रोके जाने के लिए साफ-सफाई व सैनेटाइजेशन प्रतिदिन हो रहा है। प्रशासन द्वारा सील किये गये 13 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से विशेष सेनेटाइजे़शन का कार्य युद्ध स्तर पर नगर निगम करा रहा है।

हॉटस्पॉट इलाके में ही बुधवार को 31 मिलने से जहां प्रशासन में हडकंप मच गया। वहीं 200 लोगों की रिपोर्ट आने से मरीजों के बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। संक्रमित मरीजों के बढ़ने से यहां छिड़काव व सफाई तथा मार्किंग करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों में संक्रमण को लेकर डर सताने लगा है। उन्होंने प्रशासन से पीपीई किट की मांग की है। नगर निगम डेडीकेटेड वाहनों एवं हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीन से इन इलाकों में सैनेटाइज करा रहा है।

बुधवार को छावनी क्षेत्र के अन्तर्गत अलीजान मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में 185 भवनों, मोहम्मदी मस्जिद के आसपास 175 भवनों, फूलबाग मस्जिद के आसपास 344 भवनों, नजरबाग मस्जिद के आसपास 240 भवनों, मोहम्मदिया मस्जिद, सआदतगंज क्षेत्र में 278 भवनों, तालकटोरा क्षेत्र के अन्तर्गत पीर बक्का मस्जिद के आसपास 318 भवनों, त्रिवेणी नगर क्षेत्र में खजूर वाली मस्जिद के आसपास 61 भवनों, विजयखण्ड गोमतीनगर क्षेत्र में 172 भवनों, इंदिरा नगर में मेट्रो स्टेशन मुंशी पुलिया के आसपास 330 भवनों व दुकानों एवं खुर्रम नगर में अलीना इन्क्लेव के आसपास 67 भवनों, हाता संगी बेग के 340 भवनों के साथ ही नजीराबाद क्षेत्र में 75 भवन व दुकानों समेत कुल 2585 भवनों को सेनेटाइजेशन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्रवाई की गयी। जिला प्रशासन ने समस्त 13 हॉट स्पॉट स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहकर विडियो रिकॉर्डिंग कराई।

नगर निगम की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकतानुसार भोजन के पैकेट भी वितरित किए। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सिविल एवं मुख्य अभियन्ता वि.यां, पशु कल्याण अधिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियंता एवं जोनल अधिकारी कर रहे हैं।

स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

नगर निगम जोन-2 के राजेंद्रनगर वार्ड में बुधवार को पार्षद व समाजसेवियों ने स्वच्छताकर्मियों का माला पहना कर सम्मान किया। पार्षद राजेश दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टंसिंग अहम है। स्वच्छता भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वार्ड के राजेंद्र नगर बेगम खेड़ा, राजेंद्र नगर मध्य, राजेंद्र नगर चमारन टोला, ख्वास पुरवा, छेदा ख्वास पुरवा, चकमंडी दुगांवा, चमारन टोलिया दुगावां और बिरहाना इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया गया।

साथ ही प्रतिदिन सफाई कार्य भी किया जा रहा है। पार्षद ने बताया कि समाजसेवी ओम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजा मक्कड़, राहुल निगम, सोनू सिंह और चरनजीत सिंह भी सहयोग कर रहे हैं। जिनके द्वारा नगर निगम इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सुपरवाइजर मनीष वाल्मीकि, श्यामू धानुक, रामचन्दर धानुक व अन्य सफाई कर्मियों को माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। सफाई कार्य में जुटे कोरोना वारियर्स को मठ्ठा व फल भी वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...