back to top

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी

योगी सरकार ने निपुण भारत मिशन को गति देने और जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षा चौपाल कराने का लिया निर्णय

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। योगी सरकार छोटे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है। अब योगी सरकार ने मिशन को गति देने और जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह समुदाय स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के नेतृत्व में ‘शिक्षा चौपाल’ आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से बीईओ जनभागीदारी एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह विकासखंड के तीन ग्रामों में शिक्षा चौपाल का आयोजन करायेंगे। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।

प्रत्येक माह विकासखंड के तीन ग्रामों में शिक्षा चौपाल का आयोजन करायेंगे खंड शिक्षा अधिकारी

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिक्षक चौपाल में अधिक से अधिक जनभागीदारी के लिए बीईओ द्वारा तय कार्यक्रम के एक सप्ताह पूर्व कार्यक्रम स्थल एवं तिथि का निर्धारण करते हुए अपने विकासखंड में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा संबंधित शिक्षकों एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया जाए। चौपाल की समयावधि लगभग एक घंटे की होगी। चौपाल की तैयारी के लिए एआरपी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया जाए।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्ध वर्ग, मीडिया प्रतिनिधि आदि को भी आमंत्रित किया जाए। इसमें शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक करते हुए अपने विद्यालय को निपुण बनाने की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए। चौपाल में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जाए एवं उनके विशिष्ट सहयोग तथा सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी शिक्षा चौपाल में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। इस प्रकार प्रत्येक माह अलग-अलग तीन ग्रामों में शिक्षा चौपाल आयोजित करने की प्रभावी रणनीति विकसित की जाए।

अभिभावकों को किया जाएगा प्रेरित

शिक्षा चौपाल के एजेंडे के अनुसार, अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा अपेक्षित अधिगम स्तर की प्राप्ति के लिए शिक्षकों से संवाद स्थापित करने को प्रेरित किया जाएगा। बीईओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की पहचान कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए बीईओ द्वारा अपनाई गई रणनीति पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही समस्त अभिभावकों को निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...