back to top

भारत और यूएई के संबंधों का यह अब तक का सबसे अच्छा दौर: मोदी

अबुधाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के द्विपक्षीय संबंध अबतक के अपने अच्छे दौर में हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता चार साल में क्रेता-विक्रेता के रिश्ते से बढ़ कर विस्तृत रणनीतिक भागीदार का रूप ले चुका है। उन्होंने यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पाने की दिशा में यूएई के रूप में एक मूल्यवान भागीदार मिला है। मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान फ्रांस के बाद शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, भारत ने 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसे हासिल किया जा सकता है। हमने अगले पांच साल में करीब 1,700 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए सरकार घरेलू के साथ ही विदेशी निवेश को आकर्षित करने पर काम कर रही है।

 

मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में यूएई की उनकी इस तीसरी यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के आवेग को बनाए रखने की दोनों देशों की भावना का पता चलता है। उन्होंने कहा, हम आपसी फायदेमंद भागीदारी के जरिए पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पाने में यूएई को महत्वपूर्ण भागीदार मानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आपसी संबंधों का अब तक का यह सबसे अच्छा दौर है। भारत में विभिन्न क्षेत्रों में यूएई का निवेश लगातार बढ़ रहा है। मोदी ने कहा, भारत में अक्षय ऊर्जा, खाद्य, बंदरगाह, हवाईअड्डा, रक्षा विनिर्माण समेत कई अन्य क्षेत्र हैं जिनमें निवेश को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। बुनियादी संरचना और आवास जैसे क्षेत्रों में यूएई का निवेश बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2018-19 में 60 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ यूएई हमारा तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हमारे देश की कई कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। दोनों देश भारत में यूएई के 75 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्घता को अमल में लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

 

मोदी ने स्थानीय अखबार खलीज टाइम्स को दिए एक अन्य साक्षात्कार में कहा, विभिन्न देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना मेरी सरकार की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में से एक रहा है। पिछले पांच साल में (यूएई के साथ) आपसी तालमेल व प्रतिबद्घता से हम काफी आगे निकल आए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ महज क्रेता और विक्रेता का संबंध पिछले चार साल में विस्तृत रणनीतिक भागीदारी में बदल चुका है। मोदी ने अबुधाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जाएद के साथ संबंधों के बारे में कहा, युवराज और मैं दोनों एक-दूसरे को भाई के जैसा मानते हैं। हमारे बीच बड़े भरोसे और सम्मान का संबंध है। मेरा मानना है कि हम दोनों के बीच शानदार संबंध दोनों देशों के संबंधों की सही क्षमता का दोहन कर पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कारक है। यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जाएद दिए जाने के बारे में मोदी ने कहा, यह सम्मान मिलने से मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारी बढ़ती भागीदारी का सबूत है और 1.30 अरब भारतीय लोगों का सम्मान है।

RELATED ARTICLES

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ

जम्मू । कश्मीर घाटी में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को 7,700 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू...

प्याज उत्पादक संगठन ने कहा- बारिश से प्रभावित किसानों पर भी ध्यान दे सरकार

नासिक। महाराष्ट्र के एक प्याज उत्पादक संगठन ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह बारिश से प्रभावित किसानों के लिए...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...