back to top

अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ

जम्मू । कश्मीर घाटी में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को 7,700 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू में दो आधार शिविरों से रवाना हुआ। अब तक, 2,52,000 से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में भगवान शिव के ‘हिमलिंगम’ के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल 7,754 तीर्थयात्री 303 वाहनों में रवाना हुए जिनमें 5,383 पुरुष, 2,071 महिलाएं, 222 साधु, 58 साध्वियां, 16 बच्चे और चार ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल थे।

काफिले को दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया था। बालटाल मार्ग का काफिला तड़के 3:30 बजे रवाना हुआ जिसमें 133 गाड़ियां और 2,896 तीर्थयात्री शामिल थे, जबकि पहलगाम मार्ग का काफिला तड़के सुबह 4:05 बजे निका जिसमें 170 गाड़ियों में 4,858 तीर्थयात्री सवार थे।

शुक्रवार को रवाना हुए श्रद्धालुओं के साथ दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 87,701 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।श्रद्धालुओं ने बम बम भोले, हर हर महादेव और जय बर्फानी बाबा की के जयकारों के बीच भगवती नगर आधार शिविर से अपनी यात्रा शुरू की। कई तीर्थयात्रियों ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। गुफा मंदिर की 57 दिनों की यह वार्षिक तीर्थयात्रा 28 अगस्त को संपन्न होने वाली है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार ने आधी रात को 182 पीसीएस अफसरों के किए तबादले, 54 महिला अधिकारी शामिल… देखें पूरी लिस्ट

कई जिलों के एसडीएम बदले, नई जिम्मेदारियां भी मिलीं, लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में मिली नई जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में बढ़ी तनातनी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराया संकट

दुबई । पश्चिम एशिया में सप्ताहांत में हुए हमलों के बाद सोमवार को अमेरिका और ईरान ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका...

राजस्थान : बालोतरा में तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल

जयपुर । राजस्थान के बालोतरा जिले में बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,...

बैंकॉक के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 63 घायल, 22 की हालत गंभीर

बैंकॉक । थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की...

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में बढ़ी तनातनी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराया संकट

दुबई । पश्चिम एशिया में सप्ताहांत में हुए हमलों के बाद सोमवार को अमेरिका और ईरान ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका...

राजस्थान : बालोतरा में तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल

जयपुर । राजस्थान के बालोतरा जिले में बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं...

रुक्मिणी विवाह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

नवें दिन रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग के बाद भव्य भंडारा भी हुआलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई...