back to top

योगी सरकार ने आधी रात को 182 पीसीएस अफसरों के किए तबादले, 54 महिला अधिकारी शामिल… देखें पूरी लिस्ट

कई जिलों के एसडीएम बदले, नई जिम्मेदारियां भी मिलीं, लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी तबादला सूची में 54 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। शासन के आदेश के तहत कई जिलों में उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती बदली गई है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, कानपुर देहात की एसडीएम सुरभि शर्मा का तबादला बागपत किया गया है। गाजीपुर के एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर, जबकि उन्नाव के एसडीएम शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है. वाराणसी की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा अब कानपुर देहात में सेवाएं देंगी।वहीं, मैनपुरी के एसडीएम गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

हाथरस की एसडीएम लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वहीं, अमरोहा के एसडीएम पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा उन्नाव की हसनगंज तहसील की एसडीएम प्रज्ञा पांडेय का तबादला बाराबंकी किया गया है, जबकि कौशांबी के अजेंद्र सिंह को उन्नाव भेजा गया है।

तबादला सूची में सीतापुर से अभिनव यादव को जालौन, आकांक्षा गौतम को सोनभद्र और शिखा शुक्ला को कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भी कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

ये रही ताबदले की पूरी लिस्ट:-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की नई तैनाती की है। जिन अधिकारियों को उपजिलाधिकारी बनाया गया है, वे चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभा सकते हैं. बताया जा रहा है कि तबादलों में प्रशासनिक जरूरतों के साथ-साथ स्थानीय और सामाजिक समीकरणों पर भी विचार किया गया है। इससे पहले यूपी सरकार ने बीती गुरुवार की देर रात सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

‘दीपिका पादुकोण ने फिल्म स्पिरिट की कहानी की थी लीक’

मुंबई। प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी...

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...