back to top

प्याज उत्पादक संगठन ने कहा- बारिश से प्रभावित किसानों पर भी ध्यान दे सरकार

नासिक। महाराष्ट्र के एक प्याज उत्पादक संगठन ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह बारिश से प्रभावित किसानों के लिए भी वैसी ही तत्परता दिखाए, जिस तरह वह हाल ही में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए भूस्खलन जैसी यातायात बाधाओं के समय दिखाती है।

महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संगठन के अध्यक्ष भारत दिघोले ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा पर तुरंत ध्यान दिया जाता है, लेकिन बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं और फसलों की गिरती कीमतों के कारण किसानों को होने वाले वित्तीय नुकसान पर शायद ही कभी ऐसी चिंता दिखाई जाती है।

दिघोले ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन के कारण यातायात में आई बाधा को भारी बारिश से उत्पन्न एक अस्थायी समस्या बताते हुए कहा कि बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे, सड़कों, पुलों, सुरंगों और अन्य बुनियादी ढांचों में किया गया निवेश अंतत: संपर्क में सुधार करके और परिवहन के समय व लागत को कम करके किसानों सहित जनता को लाभान्वित करता है।

दिघोले ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है और वह किसानों के कल्याण संबंधी उपायों का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा,महाराष्ट्र के विकास के लिए शहर और गांव दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। शहरी निवासियों को होने वाली असुविधा के साथ-साथ किसानों की पीड़ा पर भी उतनी ही ईमानदारी से सुनवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

तेलंगाना: पॉक्सो मामले के आरोपी ने परिवार और शिकायतकर्ताओं समेत छह लोगों की हत्या की

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले के 35 वर्षीय आरोपी ने अपनी...

सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग में तीसरे स्थान पर रहकर इतिहास रचा

मोनाको । राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में अपने पदार्पण पर ही तीसरा स्थान हासिल करके ऊंची कूद में...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...