back to top

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद शनिवार को ईरान को धमकी दी। इससे पश्चिम एशिया में जारी तनाव एक बार फिर उजागर हुआ है, जहां युद्ध समाप्त करने के लिए हुआ अंतरिम समझौता क्षेत्र में बार-बार हो रहे हमलों के कारण कमजोर पड़ता जा रहा है।ट्रंप की इस टिप्पणी से पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले पोतों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे।

तेहरान ने अब तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके बजाय उसने कहा है कि यह समुद्री मार्ग उसके नियंत्रण में रहना चाहिए और वहां से गुजरने वाले पोतों से उसे शुल्क वसूलने की अनुमति मिलनी चाहिए। ईरान का यह रुख होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानने की दशकों पुरानी व्यवस्था के विपरीत है।अमेरिका कुछ दिनों से ईरान को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमले कर रहा है जिसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं।

ये हमले इस सप्ताह की शुरूआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर ईरान के हमले के बाद शुरू हुए थे।ट्रंप ने अपनी वेबसाइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह और नष्ट कर देगी- अल्लाह का शुक्र है ट्रंप ने युद्ध और उसके बाद कायम अस्थिर युद्धविराम के दौरान कई बार अरबी में ईश्वर का नाम लिया है। उन्होंने ईरान की सभ्यता को नष्ट करने की धमकी भी दी है। देशव्यापी अधिकार संगठन काउंसिल आॅन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस ने पहले ट्रंप पर इस्लाम का विकृत तरीके से मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की थी।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना: पॉक्सो मामले के आरोपी ने परिवार और शिकायतकर्ताओं समेत छह लोगों की हत्या की

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले के 35 वर्षीय आरोपी ने अपनी...

प्याज उत्पादक संगठन ने कहा- बारिश से प्रभावित किसानों पर भी ध्यान दे सरकार

नासिक। महाराष्ट्र के एक प्याज उत्पादक संगठन ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह बारिश से प्रभावित किसानों के लिए...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग में तीसरे स्थान पर रहकर इतिहास रचा

मोनाको । राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में अपने पदार्पण पर ही तीसरा स्थान हासिल करके ऊंची कूद में...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...