back to top

तेलंगाना: पॉक्सो मामले के आरोपी ने परिवार और शिकायतकर्ताओं समेत छह लोगों की हत्या की

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले के 35 वर्षीय आरोपी ने अपनी पत्नी एवं दो बच्चों और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले परिवार के तीन सदस्यों समेत छह लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पी. राजकुमार ने शुक्रवार रात शाबाद मंडल के अलग-अलग इलाकों में पहले शिकायतकर्ता परिवार की नाबालिग लड़की, उसकी मां एवं नानी की हत्या की और इसके बाद अपनी पत्नी एवं अपने दो बच्चों की हत्या कर दी।राजकुमार के खिलाफ इस वर्ष मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत पीडÞिता के परिवार की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

राजकुमार को हाल में इस मामले में अग्रिम जमानत मिली थी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हंसिये और चाकू से पीड़ितों पर वार किया तथा उनके गले काट दिए।आरोपी ने हत्या करने के तुरंत बाद अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।राजकुमार वारदात के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि हत्याओं के सही कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को संदेह है कि आरोपी नाबालिग लड़की से गहरी रंजिश रखता था लेकिन इसका अभी पता नहीं चल पाया है कि उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या क्यों की।हत्याओं के संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

प्याज उत्पादक संगठन ने कहा- बारिश से प्रभावित किसानों पर भी ध्यान दे सरकार

नासिक। महाराष्ट्र के एक प्याज उत्पादक संगठन ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह बारिश से प्रभावित किसानों के लिए...

सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग में तीसरे स्थान पर रहकर इतिहास रचा

मोनाको । राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने मोनाको में डायमंड लीग में अपने पदार्पण पर ही तीसरा स्थान हासिल करके ऊंची कूद में...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...