back to top

पुलिस ने बारामूला में जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ 15 स्थानों पर मारे छापे

श्रीनगर। पुलिस ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में कई स्थानों पर प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम मामले के सिलसिले में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर कश्मीर के सोपोर में जामिया कदीम, नसीम बाग, क्रैंकशिवन, तारज, अमरगढ़, वारपोरा, बोमाई, बोइतिंगू और अन्य इलाकों सहित 15 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े साहित्य सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

यह कार्वाई सोपोर पुलिस थाने में जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 10 और 13 के तहत दर्ज प्राथमिकी के संबंध में की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह समन्वित अभियान नामित यूएपीए अदालत से उचित तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद चलाया गया और इसे कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उचित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्वाई सोपोर पुलिस के उन लगातार प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य प्रतिबंधित संगठनों और राष्ट्र-विरोधी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्वाई करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई...

दिल्ली चिकित्सा परिषद की आडिट रिपोर्ट में वित्तीय-प्रशासनिक अनियमितताओं का खुलासा: स्वास्थ्य विभाग

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को एक विशेष आॅडिट रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 2019 से 2025 के बीच...

सिक्किम: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दीं

गंगटोक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई...

ट्रंप चीन यात्रा से लौटे, शी के साथ बैठक को जी-2 शिखर वार्ता बताया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा से लौट आए और उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई वार्ता को दो महान...

बलिया में छह साल पुराने हत्या मामले में सात दोषियों को उम्रकैद

बलिया । बलिया जिले की एक अदालत ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या के छह साल पुराने मामले में एक ही परिवार...

खुद को प्रेरित करने और दबदबा रखने के लिए जश्न का अलग तरीका अपनाता हूं: आकाश सिंह

लखनऊ । लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने...