back to top

एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में गोली, दो गिरफ्तार; अवैध हथियार और बाइक बरामद

एटा । कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घटना अशोक विहार कॉलोनी, गंजडुण्डवारा रोड पर उस समय हुई जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान केशव पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी गिरधरपुर, थाना दादो, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी का नाम रामसरन पुत्र लटूरी सिंह, निवासी दुलीचंद्रपुर, थाना सोरों, जिला कासगंज बताया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मौके से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस (.315 बोर), एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक कटर, प्लास, सादा प्लास, चार रिंच, दो पाना और 7200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...