back to top

SPS इंटर कॉलेज में तिरंगा फहराकर देश की अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षक और कर्मचारी ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाकर संविधान के प्रति निष्ठा और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति पूर्ण गीतों पर आधारित नृत्य, स्वतंत्रता संग्राम के वीरों पर भाषण और ऑपरेशन सिंदूर गीत नाट्य दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक डॉ. अर्चना बाजपेयी और प्रिंसिपल अलका निगम ने ध्वजारोहण किया। स्कूल की प्रबंधक ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि देश में इसी दिन संविधान लागू किया गया था। इस वजह से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीं कार्यक्रम में स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रिंसिपल अलका निगम, क्षमा तिवारी, आशीष कुमार, सरनजीत सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, शालिनी दुबे, विनीता श्रीवास्तव, अर्चना तिवारी, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता सक्सेना, नीरज पांडे , प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, कर्ण यादव, प्रिया वाजपेई व अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...