back to top

पौधरोपण महाअभियान 2025: यूपी में 5 घंटे में लगे 16 करोड़ पेड़, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शानदार शुरुआत

अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में पौधरोपण महाअभियान-2025 की शुरुआत की गई। इस अभियान के पहले ही दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक, मात्र 5 घंटे में पूरे प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी अयोध्या में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान दी।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की अनूठी पहल

इस महाअभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश के साथ जनमानस को जोड़ते हुए कुल 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने लिया सेल्फी, दिया पर्यावरण का संदेश

अयोध्या में पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पौधे के साथ सेल्फी भी ली और जनता से अपील की कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा,विकास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। आज हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं।

204 करोड़ पौधरोपण से बढ़ा 5 लाख एकड़ वन क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे राज्य का वन आच्छादन 5 लाख एकड़ तक बढ़ा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हरित भारत” विजन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज से आठ वर्ष पहले पर्याप्त पौधे उपलब्ध नहीं थे, लेकिन वन विभाग और विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय से 52 करोड़ पौधे अब तैयार हैं।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और स्थानीय विधायकगण जैसे वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभान पासवान और डॉ. अमित सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा,इन पेड़-पौधों में भी जीवन है। अलग-अलग पेड़ों में देवी-देवताओं का वास होता है। इन्हें लगाना और संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...