back to top

हड्डियां कमजोर होने का कारणों पर शोध करेगा पीजीआई

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लोगों में बढ़ रही हड्डियों की बीमारी पर संजय गांधी पीजीआई शोध करेगा। यहां के विशेषज्ञ यह भी पता लगाया कि असमय हो रहे इस रोग के कारण और उपचार क्या है।

केन्द्र सरकार के डिपार्टमेंट आफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) ने पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग को अहम जिम्मेदारी दी है। इस योजना के लिए आठ करोड़ बजट मिला है। संस्थान के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग में एचआर सीटी और बोन बायोप्सी की सुविधा नवम्बर से शुरू होगी। डीबीटी सहज योजना के नोडल व पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि यह देश की पहली योजना है।

शोध के जरिये हड्डी के कमजोर व खोखले होने की बीमारी आस्टियोपोरोसिस व आस्टियोमलेशिया के कारण और उपचार की नई तकनीक पर शोध करेंगे। आस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। जबकि आस्टियोमलेशिया में आस्टियोपोरोसिस के मुकाबले हड्डियों में फ्रैक्चर कम होता है।

डा. गुप्ता ने बताया कि माइक्रो स्तर पर हड्डी में होने वाले बदलाव को जानने के लिए हाई रिजोल्यूशन सीटी (एचआर सीटी) की सुविधा संस्थान में नवम्बर से शुरू हो रही है। इस जांच से हड्डियों के कमजोर होने का सटीक एवं सही पता लगाना आसान होगा। इसके अलावा इस योजना के तहत संस्थान में बोन बायोप्सी की सुविधा शुरू की जा रही है। डा. गुप्ता का कहना है कि डायबिटीज मरीजों में ओस्टियोपोरोसिस होने की सम्भावना अधिक होती है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...