back to top

मरीजों को मिले पेरिआपरेटिव मेडिसिन का लाभ: ब्रजेश पाठक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई एनेस्थिसियोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। पीजीआई को इस क्षेत्र का नेतृत्व करना चाहिए ताकि मरीजों को पेरिआपरेटिव मेडिसिन का लाभ मिल सके। यह कहना है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का।

उप मुख्यमंत्री इंडियन सोसाइटी आफ इंटेंसिव केयर एंड पेरीआपरेटिव मेडिसिन (आईसीआईपीएम) के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। पीजीआई के एनेस्थिसियोलॉजी और इंटेसिव केयर विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में करीब 500 डॉक्टरों व विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

आयोजन सचिव प्रोफेसर पुनीत गोयल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों को एक छत के नीचे इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में डाक्टरों को प्रशिक्षित करना। इसको लेकर एक प्रोटोकॉल बनाया जा रहा है। जिससे इलाज का मानक निर्धारित हो सके। उन्होंने बताया कि बीते दिनो एक 80 वर्षीय महिला का कूल्हा टूट गया था। महिला के सर्जरी में काफी रिस्क था, जिसके चलते तीन अस्पतालों से उन महिला को लौटाया भी गया था।

दरअसल, महिला को दिल तथा फेफड़े संबंधित बीमारी थी। जिसके चलते सर्जरी करने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अपेक्स ट्रामा सेंटर में महिला की सर्जरी हो सकी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में इस तरह के मानक तय होने हैं। इस सम्मेलन में प्री-आॅपरेटिव, इंट्रा-आपरेटिव और अनुकूल परिणामों के लिए सर्जिकल मरीजों का पोस्ट-आॅपरेटिव मूल्यांकन, तैयारी और समग्र प्रबंधन में सुधार करने के लिए प्रयोग होने वाली नई तकनीक की जानकारी दी गयी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...