back to top

वायुयान संशोधन विधेयक 2020 को संसद की मंजूरी

नई दिल्ली। भारत की विमानन सुरक्षा रेटिंग में सुधार लाने और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सहित विभिन्न नियामक संस्थानों को वैधानिक दर्जा प्रदान करने से संबंधित वायुयान संशोधन विधेयक 2020 को मंगलवार को संसद की मंजूरी मिल गई। राज्यसभा ने वायुयान (संशोधन) विधेयक 2020 को चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया।

लोकसभा में यह विधेयक बजट सत्र के दौरान पारित हुआ था। लोकसभा में पारित होने के बाद, राज्यसभा में भी इसके पारित हो जाने से, इस विधेयक को संसद से मंजूरी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस विधेयक में देश के सशस्त्र बलों से संबंधित विमानों को वायुयान कानून, 1934 के दायरे से बाहर रखने का भी प्रावधान है। विधेयक में नए नियमों के उल्लंघन के लिए कठोर दंड के तौर पर जुर्माना राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने का भी प्रस्ताव है।

इससे पहले विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान एयर इंडिया के निजीकरण के संबंध में विपक्षी सदस्यों द्वारा जताई गई चिंता दूर करने की कोशिश करते हुए नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि वर्ष 2006 में मुंबई और दिल्ली जैसे दो महत्वपूर्ण हवाईअड्डों का निजीकरण हुआ जिसके बाद भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) को 29,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए । इससे न सिर्फ इन दो हवाईअड्डों बल्कि देश के अन्य हवाईअड्डों के आधारभूत ढांचे को भी विकसित करने में मदद मिली।

पुरी ने कहा कि देश में 109 हवाईअड्डे फिलहाल परिचालन में हैं और अगले पांच वर्षाे में 100 अतिरिक्त हवाईअड्डे निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा सुरक्षित, सुलभ और सस्ती हो और वह सुरक्षा के संबंध में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक सामान्य रूप से उड़ानों का संचालन शुरु हो जाने की उम्मीद की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में हवाई यात्रियों और हवाईमार्ग से मालवहन में वृद्घि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हवाई यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। पुरी ने कहा कि सरकार का प्रयास हवाईअड्डों के लिए बुनियादी ढांचा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा हवाई सेवाओं का विस्तार करने का है। उन्होंने कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में कहा कि पिछले तीन वर्षाे में 1000 हवाई यात्रा नियंत्रकों की भर्ती की गई है।

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया को उसके निजीकरण करने या नहीं करने की दृष्टि से देखने के बजाय, उसके 60,000 करोड़ रुपए के बकाया ऋण और उसे खत्म करने के उद्देश्य से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा की मदद से भारत ने विदेशों से लगभग 16 लाख प्रवासियों को सुरक्षित देश वापस लाने का ऐतिहासिक काम किया है।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...