back to top

परिवर्तिनी एकादशी कल, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सितंबर में आने वाली पहली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी। हर महीने में दो एकादशी आती है एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी व्यक्ति पर बनी रहती है। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 3 सितंबर को सुबह 3 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 4 सितंबर को सुबह 4 बजकर 21 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। ऐसे में एकादशी तिथि का व्रत 3 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, व्रत का पारण 4 सितंबर को किया जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी को पद्म एकादशी और जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान योग निद्रा में वास कर रहे भगवान विष्णु करवट लेते हैं। यही वजह है कि इस दिन को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

परिवर्तिनी एकादशी पूजा विधि
परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठे और स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रणाम करें और पूजे के लिए मंदिर की अच्छे से साफ सफाई के बाद सबसे पहले भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। फिर भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत, सुपारी, तुलसी के पत्ते आदि अर्पित करें। साथ ही इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का लगातार जप करते रहें। इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें और अंत में भगवान विष्णु की आरती करें। बता दें कि एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि में किया जाता है।

RELATED ARTICLES

कुकिंग के साथ रिश्तों की खूबसूरत कहानी है ‘मां है ना’

शो हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे प्रसारित होगालखनऊ। जी टीवी हमेशा से ऐसी कहानियां और शोज लेकर आया है, जो रिश्तों, पारिवारिक...

भोजपुरी गाना ‘रशियन से कम नईखी’ हुआ रिलीज

'रशियन से कम नईखी' पर अब तक 259,808 व्यूज आ चुके हैंलखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना आया...

कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की कहानी ‘1967 कश्मीर का परमेश्वरी आंंदोलन’

अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदुओं ने पूरी शक्ति से आंदोलन कियालखनऊ। साल 1967 - कश्मीर घाटी से एक 17 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की परमेश्वरी हांडू...

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...