back to top

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया, जो घरेलू क्रिकेट में पिछले एक दशक में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है। चयनकर्ताओं ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। रविवार को एक रिपोर्ट में खुलासा कर दिया था कि वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण उनकी जगह 33 वर्षीय सारांश को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। वाशिंगटन की मांसपेशियों में इंग्लैंड दौरे के दौरान खिंचाव आ गया था।दो टेस्ट मैच की यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में होगा।

इस श्रृंखला की तैयारी के लिए भारत सात अगस्त से चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगा। वाशिंगटन की अनुपस्थिति में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को दाएं हाथ के उंगली के स्पिनर (आॅफ स्पिनर) की जरूरत थी, इसी वजह से सारांश को टीम में शामिल किया गया है।चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे लंबे कद के आॅफ-स्पिनर सारांश ने हाल ही में भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में छह विकेट लेने के साथ एक पारी में नाबाद 70 रन भी बनाए थे।

रविंद्र जडेजा और मानव सुथार दोनों बाएं हाथ के परंपरागत (आॅर्थाेडॉक्स) स्पिनर हैं जबकि कुलदीप यादव बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, ऐसे में चयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग में विविधता लाने के लिए आॅफ स्पिनर के रूप में सारांश का चयन किया। जडेजा की टीम में वापसी की है। उन्हें जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र घरेलू टेस्ट मैच से विश्राम दिया गया था।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान संन्यास लेने वाले आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किए गए मुंबई के आॅलराउंडर तनुष कोटियन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए जिससे उन्हें चयन समिति का समर्थन नहीं मिला।


टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों का चयन अपेक्षित था। श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपनी जगह बरकरार रखी है।तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले इस महीने के अंत में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस (सीओई) में उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा।अभी तक हालांकि किसी आधिकारिक स्टैंडबाय खिलाड़ी का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन बुमराह के चोट से पूरी तरह से उबरने में विफल रहने की स्थिति में विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।


भारतीय टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, षभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल,
सारांश जैन।

RELATED ARTICLES

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु गंभीर

जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को हादसे का शिकार हो...

उत्तर प्रदेश में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की...