back to top

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु गंभीर

जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। गुंड क्षेत्र के हरिगनीवान इलाके में ‘एस-मोड़’ के पास बस चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी रईस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव दल को तुरंत सक्रिय किया गया। खाई में गिरी बस से यात्रियों को सुरक्षित निकालना बेहद कठिन था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य को तेजी से अंजाम दिया।

बचाव अभियान के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस राहत अभियान में कई सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय के साथ काम किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 118वीं बटालियन, 2 असम राइफल्स, 21 राष्ट्रीय राइफल्स और यात्रा पुलिस के जवानों ने बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से घायलों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...

उत्तर प्रदेश में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की...

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...

उत्तर प्रदेश में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...