back to top

उत्तर प्रदेश में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,जगमोहन गुप्ता लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, उपजिलाधिकारी तथा विभिन्न विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सरकार ने इस फेरबदल को प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया निर्णय बताया है।

तबादला सूची के अनुसार एटा के उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को लखनऊ का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात पंकज दीक्षित को मेरठ का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट नवदीप कुमार श्रीवास्तव को मुरादाबाद मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्या प्रकाश सिंह द्वितीय को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। बदायूं के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) त्रिभुवन को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त तथा बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रतिपाल चौहान को विंध्याचल मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। उपजिलाधिकारियों के तबादलों में ज्योति सिंह को वाराणसी से चित्रकूट, संजीव कुमार दीक्षित को कानपुर नगर से गोरखपुर विकास प्राधिकरण, सुशांत श्रीवास्तव को औरैया से बागपत, राजेश कुमार वर्मा को अलीगढ़ से चंदौली, राकेश कुमार जयंत को देवरिया से मुरादाबाद, अरुण कुमार गिरि को भदोही से गाजीपुर, अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर से शाहजहांपुर तथा संध्या शर्मा को शाहजहांपुर से जालौन भेजा गया है। इसके अतिरिक्त हर्ष चावला को विशेष कार्याधिकारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार शर्मा को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से जिलों में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। साथ ही विकास कार्यों और जनसेवाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु गंभीर

जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को हादसे का शिकार हो...

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई श्रद्धालु गंभीर

जम्मू कश्मीर। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को हादसे का शिकार हो...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...