back to top

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगा
लखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ संपर्पित किए गए एवं भगवान के गुणों का व्याख्यान परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के द्वारा किया गया। प्रतिष्ठाचार्य आशीष जैन पुण्यांश ने बताया कि सिद्ध भगवान की आराधना करने से सभी दुख दरिद्र का नाश होता है। सर्वप्रथम आज प्रात: श्री जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमान अक्षय एवं संचित को प्राप्त हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष श्री पी के जैन द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। बरासो तीर्थक्षेत्र में स्थापित होने हेतु भगवान महावीर स्वामी की एक प्रतिमा जिन मंदिर इंदिरा नगर लाई गयी जिसका समिति के पदाधिकारियों द्वारा अनावरण किय गया । जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया आचार्य सुबल सागर जी द्वारा बरासो तीर्थ पर 414 फुट ऊँचा सुमेरु पर्वत का निर्माण कराया जा रहा है ।
महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि जैन समाज के दिगम्बर संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास का शुभारंभ आगामी 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के पावन दिन से प्रारंभ होने जा रहा है । समिति के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि चतुर्मास के दौरान मंगल प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास 2026 का शुभारम्भ 29 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रात: 8:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य चातुर्मास स्थापना महोत्सव के साथ होगा।
चातुर्मास के अंतर्गत प्रतिदिन आचार्य श्री के मंगल प्रवचन, धर्म सभाएँ, स्वाध्याय, पूजन-अर्चन एवं समाजोत्थान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस, भगवान नेमिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक, मोक्ष सप्तमी, रक्षाबंधन, पर्युषण महापर्व, क्षमावाणी, अहिंसा दिवस, नवरात्रि, दशहरा, नगर भ्रमण एवं दीपावली निर्वाण लाडू सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

RELATED ARTICLES

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...