back to top

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगम
गुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान
सनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाब
लखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर ‘सनातन महासभा’ द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 154वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। भक्ति, शक्ति और सामाजिक संकल्प के इस अनूठे संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गोमती की आराधना की। ​
स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत सात भव्य मंचों से एक साथ हुए शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ हुई। सात आचार्यों द्वारा मां गोमती की विधि-विधान से उतारी गई महाआरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरती के पश्चात जब 501 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, तो गोमती तट की आभा देखते ही बनी और वहां दीपावली जैसा जीवंत दृश्य उपस्थित हो गया। महाआरती से पूर्व गोमती की सफाई व अतिक्रमण को दूर करने का संकल्प आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर गोमती की सफाई,अतिक्रमण व एस टी पी प्लांट शुरू कराये जाने की शपथ दिलाई और निर्णय लिया गया कि इस विषय पर आज से हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री जल संसाधन मंत्री और मानवाधिकार आयोग को सौंपी जाएगी उन्होंने कहा कि नदियाँ प्रकृति रूप में सनातन संस्कृति जोड़ने का कार्य करती है ।कार्यक्रम के अंत में धर्म विस्तार और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को गंगाजल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कथक नृत्य की प्रस्तुति शुभम के साथ भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के सुमधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी और शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

गुरुदेव तुमको सौ-सौ नमन के जयघोष से गूंजा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से संपन्नलखनऊ। दिगम्बर जैन परंपरा में तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में हुआ गुरु पूजन, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

सीखने की प्रक्रिया निरंतर एवं व्यापक होनी चाहिए : डॉ. मनोज कुमार मिश्र

दीक्षारम्भ- 2026 के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा पर प्रेरक सामूहिक परिचर्चा सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के पावन...

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी वाचन

लखनऊ। हिंदी के उपन्यास सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य के खजाने को लगभग एक दर्जन उपन्यास और करीब 250 लघु-कथाओं...

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...