लखनऊ। हिंदी के उपन्यास सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य के खजाने को लगभग एक दर्जन उपन्यास और करीब 250 लघु-कथाओं से भरा है। आज उनके साहित्यिक अवदान को याद करते हुए उनकी जयंती पर कथारंग फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ में कहानी वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, के साथ अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ, सचिव अनुपमा शरद , उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल में प्राथमिक विद्यालय जियामऊ, नवयुग कन्या महाविद्यालय, सी. एम. एस राजेंद्र नगर, के बच्चों द्वारा कहानी वाचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ राम बहादुर मिश्रा ने कहा कथारंग अपने स्थापना काल से साहित्य के प्रति समर्पित रहा है। अलका प्रमोद ने कहा बच्चों को कहानी वाचन के लिए प्रेरित करने के लिए संस्था बधाई की पात्र है आगे भी यह कार्यक्रम चलता रहे। वाचन में परी, ऋतु,आर्यन, शिफा,मरियम,रेहान, आस्था, खुशी , मंजू, रैना, गरिमा, आद्विक, एलेस्का आदि लोगो ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का आँचल कैन्तेय जय ने किया। अपूर्वा अवस्थी, सुमन मिश्रा, मालविका, ममता, अर्चना मानस, ऋषिता, सोनल आदि उपस्थित रहे।





