back to top

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को चातुर्मास कलश स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, पूजन एवं अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से वास्तु विधान का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन कार्यों की मंगलमय सिद्धि एवं सर्वांगीण कल्याण की भावना से विभिन्न वास्तु देवताओं को अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान के उपरांत शांति यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व शांति एवं धर्म प्रभावना की मंगलकामना की। तत्पश्चात पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजन के साथ चातुर्मास कलशों की स्थापना संपन्न हुई। कलशों में चावल, रत्न, चांदी निर्मित ॐ, ह्रीं, स्वास्तिक, नैवेद्य एवं अष्टद्रव्यों को स्थापित किया गया। जिन श्रद्धालुओं ने चातुर्मास कलश स्थापना में सहयोग प्रदान कर कलश ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया था, उन्हीं के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से कलश स्थापित किए गए। अपने मंगल प्रवचन में पूज्य गुरुदेव ने कहा कि गुरु का वषार्योग समाज में धर्म, करुणा, वैराग्य एवं सद्वृत्तियों की जागृति का माध्यम होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं वषार्योग समिति के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह चातुर्मास सभी के जीवन में आत्मकल्याण, संयम एवं आध्यात्मिक उन्नति का कारण बने। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, नलिन राज कासलीवाल, राजू जैन, रितेश जैन, वीर कुमार जैन, राजेश जैन, नितिन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...

आषाढ़ पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी संग नारायण का मिलेगाा आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन परंपरा में किसी भी मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। हिंदू मान्यता...