- 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सबसे प्रमुख बदलाव के तहत 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसी क्रम में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुर अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से हटाकर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया गया है। वहीं 1995 बैच के ही अधिकारी मथुरा अशोक जैन को गोरखपुर जोन से हटाकर अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

1995 बैच के आईपीएस राम कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स से हटाकर एडीजी गोरखपुर जोन बनाया गया।1997 बैच आईपीएस के नवीन अरोरा को एडीजी तकनीकी सेवाएं से हटाकर एडीजी वाराणसी जोन नियुक्त किया गया।1998 बैच केआईपीएस पीयूष मोर्डिया को एडीजी वाराणसी जोन से हटाकर प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया।1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी अभिसूचना से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई। 1999 बैच के आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता अपने वर्तमान पद एडीजी पुलिस मुख्यालय पर बने रहेंगे, साथ ही एडीजी लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
2002 बैच के आईपीएस धर्मवीर को आईजी होमगार्ड्स से हटाकर आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज बनाया गया।2006 बैच के आईपीएस मोहित गुप्ता को गृह विभाग के सचिव पद से हटाकर आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया।2007 बैच के आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मुरादाबाद पुलिस अकादमी से हटाकर आईजी विशेष जांच नियुक्त किया गया।2007 बैच के आईपीएस जोगेन्द्र कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से हटाकर आईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया।2008 बैच के आईपीएस आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया।2014 बैच के आईपीएस अनूप कुमार सिंह को आर्थिक अपराध शाखा (ईओ डब्ल्यू ) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।2015 बैच के आईपीएस आनंद कुमारको लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।





