back to top

गृहयुद्ध के मुहाने पर पाक

इस्लामाबाद में कठपुतली सरकार बनाकर अपने हिसाब से सत्ता चलाने की जनरल कमर जावेद बाजवा की शातिर चाल को पाकिस्तानी अवाम समझ गयी है। यही कारण है कि सिंध, बलोचिस्तान, खैबरपख्तूनख्वा से लेकर गिलगिट-बाटिस्तान तक बाजवा का विरोध हो रहा है। इमरान खान की कठपुतली सरकार, बाजवा और सेना विपक्षी दलों के निशाने पर है। सेना के खिलाफ जो लोग डर के चलते मुंह बंद किये हुए थे वे अब खुलकर सामने आ रहे हैं।

पाकिस्तान में सेना के घटते इकबाल का ही परिणाम है सिंधु प्रांत की पुलिस और सेना के बीच हुआ संघर्ष। इस संघर्ष में सरकारी रिपोर्ट के अनुसार सिंध पुलिस के 10 जवान सहित 15 लोगों की मौत हो गयी। मौतों का यह आंकड़ा तब है जब पाकिस्तानी मीडिया, सेना और सरकार घटना को दबाने में लगी हैं। सही आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है।

दरअसल पाकिस्तानी सेना 11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोके्रटिक मूवमेंट’ पीडीएम की साझा रैली और इसमें उमड़े जनसैलाब से घबरा गयी है। कराची में 18 अक्टूबर को हुई रैली को प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ ही लंदन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी संबोधित किया था।

नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के बदतर हालात के लिए इमरान खान को कोसने के साथ ही सेना अध्यक्ष जनरल बाजवा को भी नहीं बख्शा था। शरीफ ने इमरान और बाजवा में मिली भगत का आरोप भी लगाया था। दरअसल यह बात बहुत पहले से कही जा रही है कि पाकिस्तान में इमरान खान चुनाव में जनता द्वारा इलेक्ट होकर प्रधानमंत्री नहीं बने हैं बल्कि जनरल बाजवा ने सेना की कठपुतली के रूप में इमरान को सेलेक्ट किया है।

इसी के चलते पाकिस्तान को पूरी तरह बाजवा चला रहे हैं और पीएम के रूप में इमरान खान ने जनरल बाजवा को ईनाम के रूप में कार्यकाल बढ़ा दिया। इस तरह पहले बाजवा ने इमरान को कुर्सी पर बैठाया और फिर इमरान बाजवा का कार्यकाल बढ़ाया।

इमरान-बाजवा के इस नापाक गठबंधन के खिलाफ पाकिस्तान के 11 विपक्षी दलों ने मिलकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट पीडीएम नाम से साझा मोर्चा बनाया है जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग, पीपीपी सहित सभी प्रमुख विपक्षी दल, कट्टरपंथी और ताकतवर मौलाना भी शामिल हैं।

18 मार्च को कराची की विशाल रैली और उसमें नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरयम नवाज के भाषण देने के बाद सेना चिढ़ गयी और उसने सिंध प्रांत के पुलिस प्रमुख आईजी मुश्ताक मेहर का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और नवाज शरीफ के परिवार पर कार्रवाई का दबाव बनाया।

रैली के बाद बहुत ही नाटकीय ढंग से कराची के एक होटल से नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल सिंध प्रांत की पुलिस इसके पक्ष में नहीं थी, लेकिन सेना ने गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पुलिस प्रमुख का अपहरण किया।

अपने मुखिया के अपहरण एवं उत्पीड़न से सिंध की पुलिस में भारी आक्रोश था और जब सेना एसपी मुश्ताक अहमद अनवर को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी तो पुलिस का सेना पर आक्रोश भड़क गया। बहरहाल संघर्ष तात्कालिक आक्रोश के चलते हुआ लेकिन जिस तरह विरोध की आवाज दबाने के लिए सेना दमन कर रही है उससे कभी भी पाकिस्तान में गृहयुद्ध शुरू हो सकता है।

RELATED ARTICLES

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...