back to top

भाजपा नेता बीएल संतोष बोले- जब कांग्रेसी जांच के घेरे में आते हैं तो लोकतंत्र आईसीयू में भर्ती हो जाता है

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा अपने नेताओं की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताने के आरोपों पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उसके नेताओं ने जांच का सामना किया और बेदाग निकले लेकिन विपक्षी कांग्रेस नेताओं को जब जांच का सामना करना होता है तो लोकतंत्र आईसीयू में पहुंच जाता है। भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने अपने ट्वीट में कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जांच एजेंसियों के समक्ष खुद को प्रस्तुत किया था और बेदाग होकर निकले थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे तब उन्होंने भी कानून अनुपालन एजेंसियों के समक्ष खुद को पेश किया था और बिना किसी खरोंच के बाहर आए थे। भाजपा नेता ने ट्वीट किया, लोकतंत्र तब खतरे में नहीं था। अब जब कांग्रेस नेताओं को जांच का सामना करना पड़ रहा है, तब लोकतंत्र आईसीयू में भर्ती हो गया।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी बातों की सीमा होनी चाहिए… देश आपको पूरी तरह से समझ गया है। गौरतलब है कि मोदी से साल 2002 में गुजरात दंगों के मामलों में जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। शाह को कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में वह बरी हो गए थे। नरेन्द्र मोदी को भी क्लीनचिट मिल गई थी। संतोष ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी जांच का सामना किया और उन्हें क्लीन चिट मिली। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को पिछले महीने सीबीआई ने गिरफ्तार किया था जबकि कर्नाटक में कांग्रेस नेता शिवकुमार को मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। दोनों नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...