लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को उत्तर प्रदेश सरकार ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने योगी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में अभिनंदनीय कार्य कर रही है।
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश भयमुक्त और माफियामुक्त बना है तथा प्रदेश सांस्कृतिक विकास और लोककल्याण के पथ पर तेजी से अग्रसर है।
आज दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमित शाह से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है





